{"_id":"c2e26e11efb8a1a4e64ab5bc33cb4439","slug":"reliance-life-ties-up-room-to-read-to-set-up-100-libraries-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी स्कूलों में लाइब्रेरी बनाएगी रिलायंस लाइफ ","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
सरकारी स्कूलों में लाइब्रेरी बनाएगी रिलायंस लाइफ
नई दिल्ली /ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2014 12:21 PM IST
विज्ञापन
निजी क्षेत्र की जीवन बीमा कंपनी रिलायंस लाइफ इंश्योरेंस ने सोमवार को वैश्विक स्तर पर काम करने वाले गैर सरकारी संगठन रूम टू रीड के साथ गठजोड़ किया है।
विज्ञापन
कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि गठजोड़ का मकसद भारत के सरकारी प्राइमरी स्कूलों में 100 से अधिक लाइब्रेरी स्थापित करना और इस पहल के जरिए देश भर में 10,000 से अधिक बच्चों तक पहुंचना है।
विज्ञापन
रिलायंस लाइफ इंश्योरेंस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनूप राउ ने कहा कि इस भागीदारी के जरिए हम स्कूलों में लाइब्रेरी मुहैया कर कर देश में साक्षरता और लैंगिक समानता को बढ़ावा देंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि लाइब्रेरी बच्चों को ज्ञान का वातावरण मुहैया कराने के साथ युवा दिमाग में सीखने की आदत और जिज्ञासा पैदा करती है। रिलायंस लाइफ इंश्योरेंस और रूम टू रीड राजस्थान, उत्तराखंड आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र में पहले वर्ष के कार्यक्रम के तहत नगरपालिका के स्कूलों में लाइब्रेरी स्थापित करने व रख रखाव का काम करेंगे।
रिलायंस लाइफ इंश्योरेंस की कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी के तहत किए गए जा रहे प्रयास के तौर पर यह भागीदारी आने वाले वर्षों में ज्यादा स्कूलों में लाइब्रेरी स्थापित करेगी। इस पहल के जरिए, रिलायंस लाइफ इंश्योरेंस का मकसद भारत में शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के सरकारी प्रयासों को मजबूत करना है।