{"_id":"ea2af61a-9c59-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"reliance-life-insurance-introduces-new-healthcare-plan","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिलायंस लाइफ का नया हेल्थकेयर प्लान","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
रिलायंस लाइफ का नया हेल्थकेयर प्लान
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Wed, 03 Apr 2013 05:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिलायंस लाइफ इंश्योरेंस कंपनी (आरएलआईसी) ने अपना एक नया हेल्थकेयर सोल्यूशन ‘रिलायंस लाइफ ईजी केयर फिक्स्ड बेनिफिट प्लान’ लांच किया है।
विज्ञापन
रिलायंस लाइफ के सीईओ (मुख्य कार्यकारी अधिकारी) अनूप राउ ने इस प्लान को लांच करते हुए बताया कि इस नए हेल्थकेयर प्लान के तहत उपभोक्ता को पांच साल तक फिक्स प्रीमियम की गारंटी मिलेगी।
विज्ञापन
पॉलिसी टर्म के दौरान यदि कोई क्लेम किया जाए तो भी पांच साल तक प्रीमियम की दरों में कोई बदलाव नहीं होगा। इस प्लान के तहत, उपभोक्ता को आकर्षक दरों पर पांच साल की पूरी पॉलिसी अवधि के लिए अग्रिम सिंगल प्रीमियम भुगतान का विकल्प मिलेगा।
विज्ञापन
इस प्लान को 18-65 साल तक के उपभोक्ता खरीद सकेंगे, जिसे 75 साल की उम्र तक रिन्यू कराने की सुविधा होगी। इसमें 1-5 लाख रुपये तक का कवर मिलेगा। साथ ही क्लेम फ्री साल के लिए 5 फीसदी का सुनिश्चित नो क्लेम बोनस मिलेगा। यह अधिकतम 20 फीसदी तक हो सकता है।