फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Reliance Jio and GTL Infra sign Tower Infrastructure Sharing Deal

टावर इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए रिलायंस -जीटीएल करार

Fri, 19 Sep 2014 10:08 AM IST
एजेंसी
एजेंसी Updated Fri, 19 Sep 2014 10:08 AM IST
विज्ञापन
Reliance Jio and GTL Infra sign Tower Infrastructure Sharing Deal

रिलायंस जिओ इंफोकॉम लिमिटेड (रिलायंस जिओ) और जीटीएल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (जीएमटी) ने बृहस्पतिवार को टावर इंफ्रास्ट्रक्चर शेयरिंग के लिए मास्टर सर्विसेज एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर करने की घोषणा की है।

विज्ञापन


जीएमटी इंफ्रा का चेन्नई नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (सीएनआईएल) के साथ संयुक्त टावर पोर्टफोलियो 27,800 टावर से अधिक है और यह भारत के 22 टेलीकॉम सर्किलों में फैला है। रिलायंस जिओ इंफोकॉम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक संजय मसरूवाला ने कहा कि हमारा मिशन पूरे भारत में अगली पीढ़ी की वायस एंड डाटा सर्विसेज लांच करना है।
विज्ञापन


जीटीएल इंफ्रा के साथ यह समझौता इस दिशा में न सिर्फ अहम कदम है बल्कि इससे हमें लांच की प्रक्रिया को तेज करने में मदद मिलेगी। गठजोड़ पर टिप्पणी करते हुए ग्लोबल ग्रुप के ग्रुप सीईओ चारूदत्ता नाइक ने कहा कि हम अग्रणी 4जी कंपनी रिलायंस जिओे के साथ गठजोड़ करके खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


4जी नेटवर्क का लांच और डाटा सर्विसेज की खपत बढ़ने से टावर कंपनियों की ग्रोथ तेज होगी। जीटीएल इंफ्रा इस अवसर को भुनाने के लिए तैयार है। हमारा पोर्टफोलियो उत्तर पूर्व और दक्षिण जैसे रीजन में ब्रांडबैंड नेटवर्क बिछाने में खास तौर पर मदद करेगा। जीटीएल इंफ्रा ग्लोबल ग्रुप की कंपनी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed