{"_id":"4b6dee28-3f6c-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"reliance-industries-sold-stake-in-yemen-block-9","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिलायंस इंडस्ट्रीज ने यमन ब्लॉक-9 में हिस्सेदारी बेची","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
रिलायंस इंडस्ट्रीज ने यमन ब्लॉक-9 में हिस्सेदारी बेची
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Thu, 06 Dec 2012 11:45 AM IST
विज्ञापन
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने यमन तेल ब्लॉक में अपनी हिस्सेदारी बेचने संबंधी करार पर हस्ताक्षर किए हैं। रिलायंस ने यमन के तेल ब्लॉक-9 में अपनी 25 फीसदी हिस्सेदारी इंडोनेशिया की मेडको एनर्जी को बेचने का फैसला किया है।
विज्ञापन
यह करार रिलायंस की दुबई स्थित सब्सीडियरी कंपनी रिलायंस एक्सप्लोरेशन एंड प्रॉडक्शन डीएमसीसी द्वारा किया गया है। गौरतलब है कि मेडको यमन मलिक इंडोनेशिया की मेडको एनर्जी इंटरनेशनल की सब्सीडियरी कंपनी है।
विज्ञापन