फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   reliance industries net profit and sales grew

रिलायंस इंडस्ट्रीज का मुनाफा व बिक्री बढ़ी

Fri, 18 Jan 2013 09:28 PM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 18 Jan 2013 09:28 PM IST
विज्ञापन
reliance industries net profit and sales grew
वित्त वर्ष 2013 की तीसरी तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज का मुनाफा 24 फीसदी बढ़कर 5,502 करोड़ रुपये रहा है, जबकि पिछले साल की तीसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 4,440 करोड़ रुपये रहा था। वित्त वर्ष 2013 की अक्तूबर-दिसंबर तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज की बिक्री 10.1 फीसदी बढ़कर 93,307 करोड़ रुपये रही है। पिछले साल की तीसरी तिमाही में कंपनी की बिक्री 87,480 करोड़ रुपये रही थी।
विज्ञापन


कंपनी द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, वित्त वर्ष 2013 की तीसरी तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज का जीआरएम (ग्रास रिफाइनिंग मार्जिन) 9.6 डॉलर प्रति बैरल रहा है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी का कहना है कि पेट्रोकेम कारोबार का मार्जिन बढ़ने की वजह से तीसरी तिमाही के नतीजे बेहतर रहे हैं। कंपनी रिफाइनिंग कारोबार को बढ़ाने के लिए 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा निवेश कर रही है। इससे बड़ी संख्या में भारतीय युवकों को रोजगार के अवसर मिलेंगे और देश की तरक्की को बल मिलेगा।

विज्ञापन


आलोच्य अवधि में रिलायंस रिटेल ने 7,749 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जो वार्षिक आधार पर 44 फीसदी की बढ़ोतरी दर्शाता है। नेट आधार पर आरआईएल को कर्ज मुक्त कंपनी बताया गया है और इसकी निवेश ग्रेड की रेटिंग बरकरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed