फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   reliance communications hikes mobile call rates

रिलायंस से बात करना हुआ और महंगा

Tue, 07 May 2013 12:39 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Tue, 07 May 2013 12:39 AM IST
विज्ञापन
reliance communications hikes mobile call rates

टेलीकॉम कंपनियों द्वारा सस्ती सेवा देने का दौर खत्म होता जा रहा है।

विज्ञापन


छह महीने में दूसरी बार देश की प्रमुख टेलीकॉम कंपनी रिलायंस कम्यूनिकेशन ने टैरिफ के दाम 30 फीसदी तक बढ़ा दिए हैं जबकि प्रमोशनल ऑफर्स में 65 फीसदी तक की कटौती की है। यह बदलाव तत्काल प्रभाव से नए और पुराने सभी ग्राहकों पर लागू होंगे।

कंपनी के अनुसार, ज्यादातर ग्राहक जिस तरह के प्लान का इस्तेमाल करते हैं, उनकी कॉल दरें अब एक पैसा प्रति सेकेंड के बजाय 1.2 पैसा प्रति सेकंड होंगी। जिस प्लान में पहले 500 लोकल मिनट फ्री थे, उसमें 65 फीसदी की कटौती की गई है। अब सिर्फ 160 लोकल मिनट फ्री होंगे। इसी तरह 200 फ्री मिनट वाले प्लान में 140 मिनट ही फ्री रहेंगे।
विज्ञापन


रिलायंस कम्युनिकेशन के सीईओ (वायरलैस) गुरदीप सिंह का कहना है कि पिछले साल अक्तूबर में मुख्य दरें 1.2 पैसा प्रति सेकेंड से बढ़ाकर 1.5 पैसा प्रति सेकेंड करने से ग्राहकों की संख्या में कोई कमी नहीं आई है और न ही लोगों के मोबाइल इस्तेमाल का तरीका बदला है। छोटे टेलीकॉम ऑपरेटरों के बंद होने से अत्यधिक प्रतिस्पर्धा का दबाव घटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि प्रमोशनल ऑफर में कटौती के नाम पर अन्य टेलीकॉम कंपनियां भी कॉल दरें महंगी करने के रास्ते पर आगे बढ़ चुकी है। ऐसे में ग्राहकों को सबसे किफायती प्लान खोजने और चुपके से बढ़े टैरिफ पर ध्यान देने के लिए ज्यादा मशक्कत करनी पड़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed