फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   reliance call rates exceeding 25 percent

रिलायंस ने 25 फीसदी बढ़ाए कॉल रेट

Sat, 22 Sep 2012 01:38 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Sat, 22 Sep 2012 01:38 AM IST
विज्ञापन
reliance call rates exceeding 25 percent
रिलायंस कम्युनिकेशंस ने अपनी कॉल दरें 25 फीसदी तक महंगी कर दी हैं। कंपनी के ग्राहकों को अब एक सेकेंड के 1.2 पैसे की जगह 1.5 पैसे देने पड़ेंगे। कंपनी ने अभी बढ़ी हुई कीमतें चार सेवा क्षेत्र में लागू की हैं, जो कि अगले 30 दिन में सभी क्षेत्रों में लागू हो जाएंगी।
विज्ञापन


रिलायंस के इस कदम के बाद दूसरी कंपनियां भी आने वाले दिनों में अपनी कीमतें बढ़ा सकती हैं। कंपनी के प्रवक्ता के अनुसार बढ़ती लागत और दूसरी परिस्थितियों को देखते हुए कंपनी ने कीमतों में 25 फीसदी की बढ़ोतरी की है। इस कदम से कंपनी के मार्जिन और आय में बढ़ोतरी होगी। भारतीय टेलीकॉम बाजार में कंपनियों की 85 फीसदी आय वॉयस कॉल से होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed