फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   reliance-airtel mobile user read this news carefully

रिलायंस-एयरटेल का कनेक्शन है तो जरूर पढ़ें ये खबर

Thu, 01 May 2014 06:02 PM IST
Updated Thu, 01 May 2014 06:02 PM IST
विज्ञापन
reliance-airtel mobile user read this news carefully

आने वाले समय में टेलीफोन से बात करना आपके लिए मंहगा होने जा रहा है। देश की प्रमुख टेलीकॉम कंपनियों ने ग्राहकों को लुभाने के लिए दिए जा रहे डिस्काउंट ऑफरों में कटौती करना शुरू कर दिया है। इसके अलावा कंपनियों ने कॉल दरों में बढ़ोतरी की संभावना तलाशना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


बुधवार को भारती एयरटेल के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ गोपाल विट्टल ने कहा कि डीजल के दाम में बढ़ोतरी, नेटवर्क लागत, स्पेक्ट्रम लागत सहित दूसरी प्रमुख चीजों की लागत बढ़ी है।
विज्ञापन


ऐसे में पुरानी दरों पर सेवाएं देना मुश्किल है। इन परिस्थितियों में डिस्काउंट में कटौती करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। हम अभी प्रमुख काल दरों में बढ़ोतरी के पक्ष में नही हैं, लेकिन कुछ स्थिति में टैरिफ दरों में बढ़ोतरी का विकल्प सामने रखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिलायंस पहले ही बढ़ा चुका है दाम

reliance-airtel mobile user read this news carefully

इसके पहले रिलायंस कम्युनिकेशंस (आरकॉम) ने प्री-पेड सेवाओं पर 25 अप्रैल से टैरिफ दरों में 20 फीसदी तक बढ़ोतरी दी है। कंपनी ने इसके तहत जहां कॉल दरों में बढ़ोतरी की है, वहीं स्पेशल टैरिफ वाउचर पर मिलने वाली छूट में भी कटौती की है।

कंपनी ने प्रति सेकेंड 1.5 पैसे की दर को बढ़ाकर 1.6 पैसा प्रति सेकेंड कर दिया है। इसके अलावा 43 रुपये, 148 रुपये और 259 रुपये के स्पेशल टैरिफ वाउचर में मिलने वाले ऑफर में भी कटौती की है।

दरों में बढ़ोतरी और डिस्काउंट में कटौती पर रिलायंस कम्युनिकेशंस चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफीसर (कंज्यूमर बिजनेस) गुरदीप सिंह ने भी कहा है कि टैरिफ में बढ़ोतरी का कदम बढ़ती लागत की वजह से ही कंपनी ने किया है।

मुफ्त टॉक टाइम की सुविधा होगी वापस

reliance-airtel mobile user read this news carefully

इंडस्ट्री की रणनीति में आए इस बदलाव पर डेलॉयट हैसकिंस एंड सेल्स के पार्टनर हेमंत जोशी ने कंपनियां अब डाटा सर्विसेज पर ज्यादा फोकस कर रही है।

कॉल दरों से होने वाली आय अब ठहराव सा आ गया है। ऐसे में आने वाले समय में उनकी प्रमुख रणनीति कॉल रेट न होकर डाटा सेवाओं के जरिए ग्राहकों को लुभाने की होगी।

कंपनियां डिस्काउंट, मुफ्त टॉक टाइम की सुविधाएं वापस ले रही हैं। अब कम कॉल दरों से ग्राहकों को लुभाने की रणनीति पर अब कंपनियां जोर नहीं दे रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed