फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Reliace Life launches Life Plaza

रिलायंस लाइफ ने पेश किया ‘लाइफ प्लाजा’

Tue, 23 Oct 2012 07:46 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Tue, 23 Oct 2012 07:46 PM IST
विज्ञापन
Reliace Life launches Life Plaza

जीवन बीमा के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से रिलायंस लाइफ इंश्योरेंस (आरएलआईसी) ने एक डिस्ट्रिब्यूशन चैनल ‘लाइफ प्लाजा’ पेश किया है। इसके तहत कंपनी की योजना चालू वित्तवर्ष के अंत तक करीब 200 शाखाएं खोलने की है।

विज्ञापन


रिलायंस लाइफ इंश्योरेंस के प्रेसिडेंट एवं कार्यकारी निदेशक मलय घोष ने बताया कि कंपनी के नए डिस्ट्रीब्यूशन फॉर्मेट का मुख्य उद्देश्य जीवन बीमा के प्रति लोगों में जागरूकता लाना है। इसके लिए अलग-अलग जगहों पर लाइफ प्लाजा शुरू किए जाएंगे और यह लोगों को जीवन बीमा उत्पादों के लिए प्रोत्साहित करेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस नई वितरण प्रणाली के लिए इस वित्तवर्ष में करीब 1,000 लोगों को नियुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है। लाइफ प्लाजा स्थापित करने और नई नियुक्ति के लिए कंपनी का फोकस टीयर 2, टीयर 3 और टीयर 4 के शहरों में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिलायंस लाइफ प्लाजा जरूरत आधारित बिक्री को प्रोत्साहित करेगा। इसके साथ लाइफ प्लाजा पर वित्तीय और मूल्यवर्धित सेवाएं जैसे कि कर व वित्तीय प्लानिंग, आधार कार्ड पंजीयन, पैन कार्ड पंजीयन, स्वास्थ्य जांच और पोषण परामर्श आदि भी उपलब्ध होंगी।

 
कंपनी के मुताबिक, सभी लाइफ प्लाजा का प्रबंधन आरएलआईसी कर्मचारियों द्वारा किया जाएगा, जो ग्राहकों के सवालों का जवाब देंगे और मौके पर ही संबंधित कागजी कार्रवाई को पूरा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed