फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   reform hopes lift stocks from day’s lows, sensex ends flat

लिवाली के बीच सपाट रहा शेयर बाजार

Wed, 31 Jul 2013 06:24 PM IST
मुंबई/एजेंसी
मुंबई/एजेंसी Updated Wed, 31 Jul 2013 06:24 PM IST
विज्ञापन
reform hopes lift stocks from day’s lows, sensex ends flat

भारी शुरुआती गिरावट के बाद अंतिम घंटों में मेटल, आईटी, टेक, पेट्रो, सीडी, ऑटो और हेल्थकेयर वर्ग के शेयरों में जोरदार लिवाली के चलते घरेलू शेयर बाजार लगभग सपाट बंद हुए।

विज्ञापन


बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 2.64 अंक नीचे 19,345.70 अंक के स्तर पर रहा। नेशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 13.05 अंक फिसल कर 5,742 अंक पर बंद हुआ।
विज्ञापन


एमसीएक्स-एसएक्स का एसएक्स-40 सूचकांक 51.04 अंक की गिरावट के साथ 11,505.51 अंक की गिरावट पर बंद हुआ।

शुरुआती कारोबार में बाजार पर दबाव बना रहा। करीब 48 अंकों की गिरावट पर खुला सेंसेक्स एक समय 220 अंक से ज्यादा लुढ़क गया। कारोबार के दौरान यह 19,387.50 अंक के ऊपरी और 19,126.82 अंक के निचले स्तर पर भी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


निफ्टी की शुरुआत भी गिरावट पर हुई। बीच सत्र में यह 5,752.10  अंक के ऊपरी और 5,675.75 अंक के निचले दायरे में रहा। बीएसई में कुल 2,370 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ। इसमें 837 लाभ में और 1,393 नुकसान में रहे, बाकी 140 में कोई बदलाव नहीं हुआ।

सेंसेक्स में लाभ कमाने वाली कंपनियों में बेहतर तिमाही नतीजों के दम पर भारती एयरटेल 7.30 फीसदी लाभ के साथ सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली कंपनी रही। इसके साथ ही रेड्डीज लैब 4.73 फीसदी, हिंडाल्को 4.34, विप्रो 4.18, भेल 3.67, ओएनजीसी 3.58, स्टरलाइट 3.21, टाटा स्टील 2.91, कोल इंडिया 2.33, टाटा पावर 2.21, टाटा मोटर्स 2.16, महिंद्रा 1.69, आरआईएल 1.48, टीसीएस 1.35, बजाज ऑटो 0.40 और इनफोसिस 0.39 फीसदी लाभ में रहीं।


नुकसान उठाने वाले शेयरों में एनटीपीसी 5.33 फीसदी के साथ सबसे ज्यादा घाटे में रहा। इसके साथ ही एचडीएफसी बैंक 2.54 फीसदी, आईटीसी 2.52, हिन्दुस्तान यूनि 1.97, सिप्ला 1.87, सनफार्मा 1.86, गेल इंडिया 1.87, हीरो मोटोकार्प 1.54, जिंदल स्टील 1.31, मारुति सुजुकी 1.14, एचडीएफसी 0.99, एसबीआई 0.80 और एलएंडटी 0.36 फीसदी के घाटे में रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed