फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   recovery of 50 crore gold in igi airport

एयरपोर्ट पर ही पकड़ा गया 50 करोड़ का सोना

Mon, 24 Feb 2014 02:59 PM IST
Updated Mon, 24 Feb 2014 02:59 PM IST
विज्ञापन
recovery of 50 crore gold in igi airport

देश भर में सोने की तस्करी लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले एक साल में सोने की तस्करी के मामलों में 26 गुना से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। एक साल के भीतर दिल्ली के अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे 176 किलो सोना पकड़ा गया है। यह सोना अवैध तरीके से लाया जा रहा था। इस बात का खुलासा एक आरटीआई के जरिए हुआ है।

विज्ञापन


टीओआई के मुताबिक इस वर्ष की शुरूआत में ही अभी तक 85 किलो अवैध सोने को पकड़ा जा चुका है। पिछले साल इस अवधि में सिर्फ 6 किलो सोना ही पकड़ा गया था।

दो यात्रियों से पकड़ा 20 किलो सोना

recovery of 50 crore gold in igi airport

शुक्रवार को ही श्रीलंका के नागरिकों को 20 किलो अवैध सोने के साथ पकड़ा गया था। श्रीलंका के नागरिकों से पकड़े गए सोने की कीमत 5.25 करोड़ रुपए है। कस्टम के अधिकारियों के मुताबिक यह श्रीलंका के यह दोनो नागरिक मुबंई से दिल्‍ली के लिए यात्रा कर रहे थे।

अधिकारियों के मुताबिक पिछले दो महीनों के दौरान सोने की तस्करी में बहुत तेजी से बढ़ोरती हुई है। यह एक चिंता का विषय है। वर्ष 2010-11 में 10 ग्राम सोने पर इम्पोर्ट ड्यूटी 300 रुपए थी।

वर्ष 2011-12 में सोने के आयात शुल्‍क में 2 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी गई थी। वर्ष 2012-13 में इम्पोर्ट ड्यूटी को बढ़ाकर दो गुनी कर दी गई थी। इसके बाद से ही सोने की तस्करी के मामले लगातार बढ़ने लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला के पास से मिले 2.50 किलो के कंगन

recovery of 50 crore gold in igi airport

केंद्र सरकार ने दिसंबर महीने में इस बात को माना था कि इम्पोर्ट ड्यूटी बढ़ जाने के कारण सोने की तस्करी लगातार बढ़ रही है। ‌पिछले माह जनवरी में एक महिला के पास के अवैध रुप से सोना लाने के मामले में कार्रवाई हुई है। महिला के पास से आठ सोने के कंगन बरामद हुए थे। इनका वजन 2.53 किग्रा और मार्केट में इसकी कीमत 75 लाख रुपए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed