फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   recharge and value added services from one voucher

अब रिचार्ज और वैल्यू एडेड सेवाएं एक ही वाउचर में

Mon, 22 Oct 2012 09:21 PM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 22 Oct 2012 09:21 PM IST
विज्ञापन
recharge and value added services from one voucher

अब आपको अपने प्रीपेड मोबाइल में अतिरिक्त राशि डालने और डिस्काउंट रेट कॉल सहित वैल्यू एडेड सेवाएं पाने के लिए अलग-अलग रिचार्ज वाउचर नहीं लेना होगा। टेलीकॉम कंपनियां अब इन सभी सुविधाओं को एक ही कूपन में ग्राहकों के लिए ला सकेंगी। सोमवार को टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने कॉम्बो वाउचर लाने की इजाजत दे दी है।

विज्ञापन


अभी तक बाजार में तीन तरह के वाउचर लाने की कंपनियों को इजाजत थी। इसके तहत एक प्लान वाउचर था जो कि कार्ड या इलेक्ट्रॉनिक रूप में आ सकता है। जिसमें ग्राहक अपने को किसी टैरिफ प्लान में शामिल कर सकता है। दूसरे प्लान के तहत टॉप अप कूपन ग्राहकों को मिलता है। ग्राहक इसके तहत अपने खाते में अतिरिक्त राशि डाल सकते हैं। जबकि तीसरे वाउचर के तहत स्पेशल टैरिफ मिलता है, जिसके जरिए ग्राहक वैल्यू एडेड सर्विस या सेवाओं पर डिस्काउंट प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन


टेलीकॉम कंज्यूमर प्रोटेक्शन रेगुलेशन 2012 में संशोधन करने के बाद कंपनियां इस तरह का वाउचर अब ला सकेंगी। ट्राई के निर्देश के बाद कॉम्बो वाउचर नीले रंग बैंड का होगा, जबकि टॉप अप वाउचर हरे रंग बैंड का होगा। इसके अलावा टेलीकॉम ऑपरेटर ग्राहक को अलग-अलग सुविधा वाले वाउचर के साथ कॉम्बो वाउचर का विकल्प दे सकेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed