{"_id":"997598f2-d5ce-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"rebuilding-a-desirable-infosys-will-take-36-months-says-murthy","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंफोसिस को बचाना है तो लेने होंगे सख्त फैसलेः मूर्ति","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
इंफोसिस को बचाना है तो लेने होंगे सख्त फैसलेः मूर्ति
बंगलूरू/एजेंसी
Updated Sat, 15 Jun 2013 08:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौजूदा बुरे वक्त से बाहर निकालने के लिए दोबारा बुलाए गए इंफोसिस के चेयरमैन एनआर नारायण मूर्ति ने कहा कि योग्य इंफोसिस के पुनर्निर्माण कार्य में कम से कम 36 महीने लगेंगे और इसके लिए कुछ सख्त फैसले लेने पड़ेंगे।
विज्ञापन
कंपनी की 32वीं सालाना आम बैठक (एजीएम) को संबोधित करते हुए कहा कि चुनौती कठिन है और काम मुश्किल है। एजीएम में नारायण मूर्ति की एक्जीक्यूटिव चेयरमैन पद पर की गई नियुक्ति को मंजूरी दी गई।
विज्ञापन
मूर्ति ने कहा कि कंपनी मुश्किल हालात से गुजर रही है लेकिन हमें आशावादी होना चाहिए। हमारे पास गर्व करने के लिए बहुत कुछ हैं। हमें संयुक्त प्रयास से इस हालात से निकल सकते हैं और कंपनी पहले भी इससे कठिन हालातों से बाहर निकली है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कंपनी आउटसोर्सिंग कारोबार में बड़ा हिस्सा लेने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कंपनी की खूबियों को गिनाते हुए कहा कि कंपनी को इन हालात से निकलने में कम से कम 36 महीने लगेंगे।
नारायणमूर्ति ने कहा कि कंपनी को राजस्व बढ़ाने के लिए अपने मुख्य कारोबार आउटसोर्सिंग पर जोर देना होगा। इससे ध्यान हटने की वजह से मुनाफे में कमी आई और कारोबार तथा मार्जिन घट गया।
पुरानी स्थिति वापस पाने के लिए एप्लीकेशंस डेवलपमेंट, रखरखाव, टेस्टिंग, बीपीओ और आधारभूत ढांचा क्षेत्र के प्रबंधन में संभावनाएं तलाशनी होंगी।
पिछले कुछ समय से इंफोसिस के कारोबार और मुनाफे में कमी आई है जबकि उसकी प्रतिद्वंद्वी कंपनियां विप्रो और टीसीएस मुनाफे में रही है। इससे निपटने के लिए इंफोसिस ने अपने पुराने अध्यक्ष नारायण मूर्ति को फिर से अध्यक्ष नियुक्त किया है।