फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Rebound in metal, auto stocks helps Sensex end at new peak

सपाट रहा बाजार, सेंसेक्स नए टॉप पर

Wed, 27 Aug 2014 09:01 AM IST
मुंबई/एजेंसी
मुंबई/एजेंसी Updated Wed, 27 Aug 2014 09:01 AM IST
विज्ञापन
Rebound in metal, auto stocks helps Sensex end at new peak

मेटल और ऑटो शेयरों में लिवाली से घरेलू शेयर बाजार शुरुआती गिरावट से उबर कर तकरीबन सपाट रहे। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 5.79 अंक ऊंपर 26,442.81 अंक के नए शिखर पर बंद हुआ। दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 1.55 अंक नीचे 7,904.75 अंक पर बंद हुआ।

विज्ञापन


भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) द्वारा देश की 14 कार कंपनियों पर 2,545 रुपये का जुर्माना लगाए जाने की खबर से शुरुआती कारोबार में मारुति, टाटा मोटर्स और महिंद्रा जैसी ऑटो कंपनियों के शेयरों पर बिकवाली का दबाव देखा गया। हालांकि बाद में इसमें सुधार होने से बाजार गिरावट से उबर आया। सेंसेक्स में सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाले पांच शेयरों में हिंडाल्को, टाटा स्टील, सिप्ला, गेल इंडिया और सन फार्मा शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed