{"_id":"30a80e82a035e29e37b1cfb50a41bdd0","slug":"re-slumps-to-7-week-low","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपया सात सप्ताह के निचले स्तर पर ","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
रुपया सात सप्ताह के निचले स्तर पर
मुंबई/एजेंसी
Updated Wed, 18 Jun 2014 09:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुद्रा बाजार में रुपया 36 पैसे टूटकर बुधवार को सात सप्ताह से अधिक के निचले स्तर 60.39 पर बंद हुआ।
विज्ञापन
इराक संकट के चलते कच्चे तेल की कीमतों में आए उबाल का असर घरेलू मुद्रा पर हुआ। वहीं, अमेरिकी फेड की बैठक के नतीजों से पहले मुद्रा बाजार में सतर्कता के चलते रुपये पर दबाव रहा। इसके अलावा विदेशी निवेश में सुस्ती के बीच घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट का भी रुपये पर नकारात्मक असर हुआ।
अंतर बैंकिंग मुद्रा बाजार में घरेलू मुद्रा में गिरावट के साथ 60.28 पर कारोबार शुरू हुआ। सत्र के दौरान यह 60.06 और 60.54 के दायरे में रहा। आखिर में पिछले सत्र की तुलना में 36 पैसे गिरकर 60.39 पर बंद हुआ। यह गत 29 अप्रैल के बाद का निचला स्तर है।
विज्ञापन
वेरासिटी समूह के सीईओ प्रमित ब्रह्मभट्ट का कहना है कि घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट के चलते रुपया बुधवार को आधा फीसदी से अधिक कमजोर हुआ। इसके अलावा इराक संकट को लेकर निवेशकों में व्याप्त चिंताओं का भी दबाव रुपये पर देखा गया।
विज्ञापन