फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   re plunges 106 p to 3-wk low of 60.47 on growth concerns

रुपया 106 पैसे गिरकर तीन सप्ताह के निचले स्तर पर

Tue, 30 Jul 2013 10:25 PM IST
मुंबई/एजेंसी
मुंबई/एजेंसी Updated Tue, 30 Jul 2013 10:25 PM IST
विज्ञापन
re plunges 106 p to 3-wk low of 60.47 on growth concerns

रिजर्व बैंक द्वारा विकास दर का अनुमान घटाने और आयातकों द्वारा डॉलर की मांग बढ़ने से मंगलवार को रुपया 106 पैसे की भारी गिरावट लेकर तीन सप्ताह के निचले स्तर पर आ गया।

विज्ञापन


डॉलर के मुकाबले रुपया 60.47 के स्तर पर बंद हुआ। रिजर्व बैंक द्वारा मौद्रिक समीक्षा में नीतिगत दरों को अपरिवर्तित रखने और जीडीपी का अनुमान घटाकर 5.5 फीसदी करने से रुपये तेज गिरावट आई है।
विज्ञापन


अंतर बैंकिंग मुद्रा बाजार में मंगलवार को रुपये में गिरावट के साथ 59.62 पर कारोबार शुरू हुआ। पिछले सत्र रुपया 59.41 के स्तर पर था। बीच सत्र में रुपया 59.52 के उच्च और 60.55 के निचले स्तर तक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आखिर में पिछले सत्र के मुकाबले 106 पैसे यानी 1.78 फीसदी की भारी गिरावट लेकर 60.47 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। रुपये में पिछले एक माह की सबसे बड़ी गिरावट है।

अल्परी फाइनेंशियल सर्विसेज (इंडिया) के सीईओ प्रमित ब्रह्मभट्ट का कहना है कि घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट के चलते मंगलवार को रुपया वायदा करीब दो फीसदी गिरकर 60.50 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।


आयातकों द्वारा माह के आखिर की डॉलर मांग आने से रुपये में कमजोरी आई। मौजूदा परिदृश्य को देखते हुए यह उम्मीद है कि रुपया 61.21 रुपये प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर को पार कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed