{"_id":"8f808214-d509-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"re-at-one-week-high-rebounds-47-p-vs-usd-on-strong-equities","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपये में 47 पैसे की मजबूती","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
रुपये में 47 पैसे की मजबूती
मुंबई/एजेंसी
Updated Fri, 14 Jun 2013 09:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्यातकों द्वारा डॉलर की बिकवाली और घरेलू शेयर बाजारों में तगड़ी रिकवरी से रुपया डॉलर के मुकाबले 47 पैसे मजबूत होकर 57.51 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
यह रुपये का एक सप्ताह का शीर्ष स्तर रहा। पिछले दिवस रुपया 57.98 पर था।
अंतर बैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मजबूती के साथ 57.75 पर खुला। आयातकों द्वारा डॉलर की मांग से यह सत्र के दौरान 57.93 के निचले स्तर तक गया।
हालांकि, बाद में वित्त मंत्रालय द्वारा आर्थिक सुधार में कुछ सकारात्मक कदम उठाए जाने के संकेतों से घरेलू शेयर बाजारों में तेजी आई, जिसकी बदौलत रुपया 47 रुपये की जोरदार उछाल लेकर 57.51 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
क्रिसिल रिसर्च का कहना है कि रुपये के 60 के नजदीक पहुंचने से सभी स्तरों पर सतर्कता देखी गई। रुपये में गिरावट अस्थायी है और यह मौजूदा स्तर से मजबूत होगा।
विज्ञापन
'अस्थायी आर्थिक समस्याओं का आनन-फानन में समाधान नहीं किया जा सकता है। इनसे निपटने के लिए सरकार लंबी अवधि के नजरिए के साथ सुधार के कदम उठाएगी। निवेश और आर्थिक विकास को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार इस माल के आखिर या अगले माह तक कुछ नए कदमों की घोषणा करेगी।'
- पी. चिदंबरम, वित्त मंत्री