{"_id":"9e3a164a-8e4f-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"rbi-will-issue-new-note-of-twenty-rupee","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीस रुपये का नया नोट जारी करेगा आरबीआई","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
बीस रुपये का नया नोट जारी करेगा आरबीआई
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Sat, 16 Mar 2013 09:08 PM IST
विज्ञापन
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) जल्द ही बीस रुपये का नया नोट जारी करेगा। आरबीआई के मुताबिक, ये नोट महात्मा गांधी श्रृंखला 2005 के तहत जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
इन नोटों के डिजाइन पहले जारी किए गए नोटों जैसे ही होंगे। इन पर आरबीआई के गवर्नर डी सुब्बाराव के हस्ताक्षर होंगे। नोटों पर अंग्रेजी अक्षर ई. अंकित होगा।
विज्ञापन
इस पर रुपये का चिह्न और मुद्रण वर्ष 2012 लिखा होगा। हालांकि पहले जारी किए गए 20 रुपये के नोट वैध बने रहेंगे।