{"_id":"0714eb86-4080-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"rbi-take-measures-to-overcome-lack-of-liquidity","type":"story","status":"publish","title_hn":"तरलता की कमी दूर करने के उपाय करेगा आरबीआई ","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
तरलता की कमी दूर करने के उपाय करेगा आरबीआई
कोलकाता/एजेंसी
Updated Sat, 08 Dec 2012 09:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर सुबीर गोकर्ण ने कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो केंद्रीय बैंक बैंकिंग सिस्टम में तरलता की कमी को दूर करने के लिए कदम उठाएगा।
विज्ञापन
यहां एक सेमीनार के दौरान गोकर्ण ने कहा कि हालांकि बैंकिंग सिस्टम में तरलता की कमी की स्थिति अभी नियंत्रण में है, यदि जरूरत पड़ी तो रिजर्व बैंक आवश्यक कदम उठाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आमतौर पर रिजर्व बैंक इस स्थिति से निबटने के लिए ओपन मार्केट ऑपरेशन (ओएमओ) का सहारा लेता है। यदि हमें लगता है कि बैंकिंग सिस्टम में दबाव लगातार बना हुआ है, तो निश्चित रूप से हमारे पास स्थिति को संभालने की क्षमता है।
विज्ञापन
बैंकिंग सिस्टम में गैर निष्पादित संपत्तियों (एनपीए) के बारे में गोकर्ण ने कहा कि कुछ आर्थिक व्यवस्थाओं के चलते एनपीए का दबाव बढ़ रहा है। लेकिन एक बार एनपीए का घटना शुरू हो गया तो यह कारोबारी तंत्र में एक सुधार होगा।