फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   rbi release 50 and 100 rupee note

जारी होंगे 50, 100 रुपए के नए नोट

Fri, 02 May 2014 04:09 PM IST
Updated Fri, 02 May 2014 04:09 PM IST
विज्ञापन
rbi release 50 and 100 rupee note

रिजर्व बैंक जल्द ही 100 रुपये और 50 रुपये के बैंक नोट जारी करेगा। ये नोट 2014 में छपे होंगे।

विज्ञापन


आरबीआई की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि 50 रुपये के बैंकनोट के फीचर्स 100 रुपये के बैंकनोट वाले ही होंगे। नोट के डिजाइन पहले जारी किए गए महात्मा गांधी सीरीज-2005 की तरह ही होंगे।

आईएफसीआई का कर्ज सस्ता

rbi release 50 and 100 rupee note

आईएफसीआई ने अपनी प्रधान ब्याज दर (बेंचमार्क लेंडिंग रेट) में आधे फीसदी की कटौती कर दी है। इस कटौती के बाद आईएफसीआई की प्रधान ब्याज दर 12.70 फीसदी से घटकर 12.20 फीसदी हो जाएगी। नई ब्याज दर 2 मई से लागू की जा रही है। यह जानकारी कंपनी ने एमडी मलय मुखर्जी ने दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेजरी बिल नहीं ले सकेंगे एफपीआई

rbi release 50 and 100 rupee note

बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) को कम अवधि की सरकारी सरकारी प्रतिभूतियां यानी ट्रेजरी बिल खरदीने से रोक दिया है।

उम्मीद है कि इस कदम से ब्याज दरों से जुड़ी अस्थिरता पर अंकुश लगाने की उम्मीद है। सेबी ने साथ यह भी कहा है कि ट्रेजरी बिल या टी बिलों में मौजूदा निवेश की परिपक्वता पर अपने निवेश को बेच कर बाहर निकलने या निवेश कम करने की अनुमित दी जाएगी।

विदेशी निवेशकों के लिए नए नियमों के तहत सेबी ने यह मानक तय किए हैं। नए मानक 1 जून से लागू होंगे।

विज्ञापन

हवाई ईंधन के दाम एक फीसदी घटे

rbi release 50 and 100 rupee note

हवाई ईंधन (एटीएफ) की कीमतों में एक फीसदी की कटौती की गई है। इस कमी के चलते एटीएफ की कीमत में प्रति लीटर 766.34 रुपये की कमी आई है और दिल्ली में इसकी दर 71,033.87 प्रति किलोलीटर हो गई है।

अप्रैल में अंतरराष्ट्रीय बाजार में एटीएफ की कीमतों में आई गिरावट के बाद कीमत में की गई यह दूसरी कटौती है। अप्रैल में एटीएफ के दाम 4 फीसदी घटाए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed