{"_id":"6e47e658-8826-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"rbi-rate-cuts-to-depend-on-inflation-scene-says-rangarajan","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई की चाल तय करेगी दरों में कटौती","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
महंगाई की चाल तय करेगी दरों में कटौती
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Sat, 09 Mar 2013 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार परिषद (पीएमईएसी) के चेयरमैन सी. रंगराजन ने कहा कि रिजर्व बैंक द्वारा ब्याज दरों में कटौती महंगाई के रुख पर निर्भर करेगी। रिजर्व बैंक 19 मार्च को मौद्रिक नीति समीक्षा पेश करने वाला है।
विज्ञापन
रंगराजन ने यहां आईसीसी के एक कार्यक्रम में कहा कि रिजर्व बैंक द्वारा नीतिगत दरों में कटौती महंगाई दर के रुख पर निर्भर करेगी। इसके साथ ही रिजर्व बैंक सरकार द्वारा राजकोषीय घाटे को नियंत्रित करने के लिए की गई वित्तीय पहलों को भी ध्यान में रखेगा।
विज्ञापन
थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित महंगाई दर इस साल जनवरी में घटकर 6.62 फीसदी पर आ गई। जबकि गत दिसंबर में यह आंकड़ा 7.18 फीसदी और नवंबर में 7.24 फीसदी रहा था। पिछले साल जनवरी में महंगाई दर 7.23 फीसदी पर थी।
विज्ञापन
बजट 2013-14 में वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने कहा था कि आगामी 31 मार्च को समाप्त वित्त वर्ष के लिए राजकोषीय घाटा जीडीपी का 5.2 फीसदी रहेगा।
अगले वित्त वर्ष इसे घटाकर 4.8 फीसदी लाने का लक्ष्य है। इससे पहले, तीसरी तिमाही की मौद्रिक समीक्षा में रिजर्व बैंक के गवर्नर डी. सुब्बाराव ने रेपो रेट और सीआरआर में 0.25-0.25 फीसदी की कटौती की थी। इस कटौती से बैंकिंग तंत्र में 18 हजार करोड़ रुपये की नकदी का प्रवाह हुआ था। फिलहाल, रेपो रेट 7.75 फीसदी और सीआरआर 4 फीसदी है।