{"_id":"368785c0-b3fa-11e2-ae1a-d4ae52bc57c2","slug":"rbi-proposes-lending-limits-to-msme-to-rs-5-crore","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच करोड़ रुपये तक कर्ज ले सकेंगे एमएसएमई","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
पांच करोड़ रुपये तक कर्ज ले सकेंगे एमएसएमई
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Fri, 03 May 2013 07:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय रिजर्व बैंक ने सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों (एमएसएमई) के लिए कर्ज की सीमा मौजूदा दो करोड़ रुपये से बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये कर दी है।
विज्ञापन
आरबीआई के गर्वनर डी. सुब्बाराव ने मौद्रिक नीति की घोषणा करते हुए उर्वरक कीटनाशक, बीज, मवेशियों के चारे, कुक्कुट दाना, कृषि उपकरण या कृषि क्षेत्र में अप्रत्यक्ष वित्त के तौर पर इस्तेमाल होने वाले उत्पादों के डीलरों अथवा विक्रेताओं की कर्ज सीमा एक करोड़ रुपये से बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये कर दी है।
विज्ञापन
कृषि अथवा उससे जुड़ी गतिविधियों में लगे किसानों को प्रत्यक्ष कृषि ऋण और संस्थानों, कंपनियों एवं साझीदारी में चल रही कंपनियों को अप्रत्यक्ष कृषि ऋण के तौर पर अब 25 लाख के बजाय 50 लाख रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन