{"_id":"877c11351c71ce3a72a125548ee2b478","slug":"rbi-keeps-rates-on-hold-warns-on-price-rise-hindi-news-ar","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं, महंगाई बढ़ने की आशंका ","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं, महंगाई बढ़ने की आशंका
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 30 Sep 2014 01:51 PM IST
विज्ञापन
भारतीय रिजर्व बैंक ने मंगलवार को ब्याज दरों में किसी प्रकार का बदलाव न करने का ऐलान किया है।
विज्ञापन
आरबीआई ने अपनी दूसरी तिमाही की मौद्रिक समीक्षा के बाद रेपो रेट और रिवर्स रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं करने का ऐलान किया है।
गौरतलब है कि रेपो रेट अभी 8 परसेंट है जिसके आधार पर लोगों को बैंकों से मिलने वाले कर्ज की ब्याज दर तय होती है। यानी बैंकों के होम लोन आदि की ब्याज दरों किसी प्रकार की कमी नहीं होगी।
इसके साथ ही आरबीआई ने आगामी दिनों में महंगाई बढ़ने की भी आशंका जताई है। आरबीआई ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि महंगाई दर जनवरी 2016 तक कम होकर छह फीसदी तक पहुंच सकती है।
विज्ञापन