{"_id":"a55b229a-5c16-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"rbi-issued-atm-cards-for-blind","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरबीआई ने जारी कराया नेत्रहीन के लिए एटीएम कार्ड","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
आरबीआई ने जारी कराया नेत्रहीन के लिए एटीएम कार्ड
कोटा/एजेंसी
Updated Fri, 11 Jan 2013 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के एक नेत्रहीन व्यक्ति को आखिरकार छह महीने के इंतजार और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के हस्तक्षेप के बाद एटीएम कार्ड मिल गया है। इस मामले में रिजर्व बैंक ने स्टेट बैंक की स्थानीय शाखा को नेत्रहीन राकेश गौतम को कैश कार्ड जारी करने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
कोटा के तलवंडी इलाके के निवासी राकेश ने झालावाड़ के बैंक ऑफ बड़ौदा में अपने खाते के साथ एटीएम कार्ड के लिए आवेदन दिया था, लेकिन बैंक अधिकारियों ने उन्हें एटीएम कार्ड देने से इंकार कर दिया। उनका कहना था कि चूंकि राकेश नेत्रहीन हैं, इसलिए वे एटीएम कार्ड का उपयोग खुद नहीं कर सकते।
विज्ञापन
इस वजह से उन्हें एटीएम कार्ड जारी नहीं किया जा सकता। इसके बाद राकेश ने आरबीआई से शिकायत की। अपनी शिकायत में उन्होंने कहा कि वे अपने रिश्तेदारों और मित्रों की मदद से एटीएम कार्ड का उपयोग कर सकते हैं। शिकायत दर्ज कराने के छह महीने बाद बृहस्पतिवार को उन्हें एटीएम कार्ड मिल गया। राकेश ने कहा कि एटीएम कार्ड मिलने से वे काफी खुश हैं।
विज्ञापन