{"_id":"70b0747aea1ee0a0863ea5da6b1c25b3","slug":"rbi-is-not-expected-in-this-sector","type":"story","status":"publish","title_hn":" RBI को इस सेक्टर बिल्कुल नहीं है उम्मीद!","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
RBI को इस सेक्टर बिल्कुल नहीं है उम्मीद!
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 02 Jan 2014 09:13 PM IST
विज्ञापन
भारतीय रिजर्व बैंक के मुताबिक विदेशों से मांग सुस्त रहने से चालू वित्त वर्ष में निर्यात में बढ़ोतरी की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन
आरबीआई की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही के निर्यात आंकड़ों से यह संकेत मिल रहे हैं कि इस वित्त वर्ष भी देश का निर्यात लगभग पिछले वित्त वर्ष के बराबर ही रहेगा।
सरकारी आंकड़ों के अनुसार वित्त वर्ष 2012-13 के दौरान देश से कुल 300 अरब डॉलर मूल्य का निर्यात हुआ। इस साल पहली छमाही के दौरान यह 152 डॉलर रहा है, जो 300 अरब डॉलर के करीब आधा है।
विज्ञापन
आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार देश का एक तिहाई निर्यात ओईसीडी के सदस्यों देशों जैसे यूरोपीय संघ, उत्तरी अमेरिका, आस्ट्रेलिया और जापान जैसे देशों को होता है।
विज्ञापन
मौजूदा वित्त वर्ष के पहले छह महीनों के दौरान इन देशों को कुल 53 अरब डॉलर का निर्यात किया गया, जबकि पिछले पूरे वित्त वर्ष के दौरान यह आंकड़ा 103 अरब डॉलर रहा था। देश के कुल निर्यात का 20 फीसदी हिस्सा इंडोनेशिया, ईरान, इराक, संयुक्त अरब अमीरात और सऊदी अरब जैसे तेल उत्पादक देशों को किया जाता है।
चालू वित्त वर्ष के पहले छह महीनों में इन देशों को कुल 30 अरब डॉलर का निर्यात किया गया। इसके साथ ही निर्यात का 43 फीसदी हिस्सा दक्षेस के देशों और एशिया व अफ्रीका के कुछ देशों को के नाम रहा। इन देशों को कुल 60 अरब डॉलर का निर्यात हुआ।