{"_id":"3ceeb60a-4153-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"rbi-is-concerned-about-current-level-of-inflation","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंहगाई के मौजूदा स्तर से चिंतित है आरबीआई","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
मंहगाई के मौजूदा स्तर से चिंतित है आरबीआई
मुंबई/एजेंसी
Updated Sat, 08 Dec 2012 09:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय रिजर्व बैंक के उप गवर्नर सुबीर गोकर्ण ने कहा है कि उनके संस्थान के लिए महंगाई का मौजूदा स्तर गंभीर चिंता का विषय है। आरबीआई 18 दिसंबर को मौद्रिक एव ऋण नीति की मध्यावधि समीक्षा करने वाला है। गोकर्ण का बयान ऐसे समय आया है जब जुलाई-सितंबर तिमाही में आर्थिक विकास दर कमजोर होकर 5.3 प्रतिशत रह जाने से बैंक की ओर से नीतिगत दरों में कटौती की अपेक्षा की जा रही है।
विज्ञापन
गोकर्ण ने कहा कि मुद्रास्फीति अभी तक ऊंची बनी हुई है। नीतिगत दरों में कटौती करने भर से सब कुछ ठीक नहीं होने वाला है। ऐसा कुछ किया भी गया तो हो सकता है कि कुछ समय के लिए अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल जाए लेकिन आगे चलकर यह मंहगाई को और भी बढ़ा सकता है। ऐसे में मंहगाई को नियंत्रित करना बैंक की प्राथमिकता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वह इस हक में नहीं हैं कि यदि एक समाधान कारगर नहीं हो पा रहा है तो उसके विपरीत उपायों को चुना जाए। इससे मंहगाई नियंत्रित करने के प्रयास निष्फल हो जाएंगे। इस बीच आर्थिक विश्लेषकों का मानना है कि अक्टूबर में 7.45 प्रतिशत पर रही मंहगाई दर को देखते हुए यह गुंजाइश बहुत कम रहती है कि 18 दिसंबर को मौद्रिक नीति की मध्यावधि समीक्षा में आरबीआई नीतिगत दरों में कोई बदलाव करेगा।
विज्ञापन