{"_id":"7cae3f49d2eb0ad5108e580c1f56af43","slug":"rbi-increases-diamond-imports-credit-time-to-180-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"हीरा आयात के लिए क्रेडिट अवधि अब 180 दिन","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
हीरा आयात के लिए क्रेडिट अवधि अब 180 दिन
मुंबई/एजेंसी
Updated Mon, 07 Jul 2014 09:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिजर्व बैंक ने रफ, कट और पॉलिस किए हुए हीरों के आयात के मानकों को शिथिल बनाया है। इसके तहत हीरे के आयात के लिए क्रेडिट अवधि बढ़ा कर 180 दिन कर दी है।
विज्ञापन
आरबीआई की ओर से जारी की गई अधिसूचना में कहा गया है कि सरकार के साथ विचार विमर्श के बाद फैसला किया गया है कि विदेशी आपूर्तिकर्ता द्वारा अपने भारतीय ग्राहक या खरीदार को लेटर ऑफ क्रेडिट या लेटर ऑफ अंडरटेकिंग के बिना दिया गया क्रेडिट को शिपमेंट की तिथि से 180 दिन की अवधि तक अनुमति दी जाएगी। पहले हीरे के आयात के लिए क्रेडिट अवधि 90 दिन थी। नए निर्देश तुरंत प्रभाव से लागू होंगे।
विज्ञापन
आरबीआई के मुताबिक हीरा आयातकों और जेम एंड ज्वैलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल के प्रतिवेदन पर विचार करने के बाद यह फैसला लिया गया।