{"_id":"99a6693ce5fed663fda581d89df30768","slug":"rbi-has-given-52-000-crore-profit-to-government-hindi-news-sy","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रिजर्व बैंक ने सौंपा 52,000 करोड़ का लाभ","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
रिजर्व बैंक ने सौंपा 52,000 करोड़ का लाभ
Updated Mon, 11 Aug 2014 06:20 PM IST
विज्ञापन
रविवार को हुई आरबीआई निदेशकों के केंद्रीय बोर्ड की बैठक के फैसले के मुताबिक यह हस्तांतरण 11 अगस्त से प्रभावी माना जाएगा। पिछले वर्ष रिजर्व बैंक ने 33,010 करोड़ रुपये का अधिशेष लाभ सरकार को हस्तांतरित किया था। गौरतलब है कि रिजर्व बैंक जुलाई से जून को वित्त वर्ष मानता है।
विज्ञापन
सरकार को मिलेगी राहत
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने 30 जून को समाप्त वर्ष के लिए सरकार को 52,679 करोड़ रुपये का अधिशेष लाभ हस्तांतरित किया है, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 60 फीसदी अधिक है। चालू वित वर्ष में राजकोषीय घाटे को सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के 4.1 फीसदी तक रखने का लक्ष्य निर्धारित कर चुकी सरकार को इससे कुछ राहत मिल सकती है।