{"_id":"05508c2c-12ce-11e2-abb2-d4ae52bc57c2","slug":"rbi-fined-at-icici-bank-and-ing-vysya-bank","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियमों के उल्लंघन पर RBI ने लगाया जुर्माना","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
नियमों के उल्लंघन पर RBI ने लगाया जुर्माना
मुंबई/एजेंसी
Updated Wed, 10 Oct 2012 05:01 PM IST
विज्ञापन
रिजर्व बैंक ने निजी क्षेत्र के आईसीआईसीआई बैंक और आईएनजी वैश्य बैंक पर नियमों के उल्लघंन के मामले में भारी आर्थिक जुर्माना लगाया है। इन दोनों बैंकों पर 'जानो अपने ग्राहक' और अन्य नियमों के उल्लंघन में मामले में यह कार्रवाई की गई है।
रिजर्व बैंक ने आईसीआईसीआई बैंक पर 30 लाख रुपये और आईएनजी वैश्य बैंक पर 55 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। ये दोनों बैंक अपने खाताधारकों से पर्याप्त दस्तावेज हासिल करने में असफल रहे। रिजर्व बैंक ने कार्रवाई करने से पहले दोनों बैंकों को कारण बताओ नोटिस भेजा था, जिसका संतोषजनक उत्तर नहीं देने पर यह जुर्माना लगाया गया।