फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   rbi cancel six nbfc registration

छह फाइनेंस कंपनियों के पंजीकरण रद्द

Mon, 28 Jul 2014 08:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला दिल्ली।
ब्यूरो/अमर उजाला दिल्ली। Updated Mon, 28 Jul 2014 08:59 PM IST
विज्ञापन
rbi cancel six nbfc registration

रिजर्व बैंक के अनुसार यह कंपनियां अब किसी तरह का कोई वित्तीय लेन-देन नहीं कर सकेंगी। सभी कंपनियों नई दिल्ली के पते पर पंजीकृत हैं। ऐसे में अब इन कंपनियों को किसी भी प्रकार के लेन-देन का गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनी के रूप में अधिकार नहीं होगा।

विज्ञापन


सोमवार को भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी की गई सूचना के अनुसार दिल्ली के पीतमपुरा स्थित जीई स्ट्रेटजिक इनवेस्टमेंट्स इंडिया, ऑसफ अली रोड स्थित प्रोफाउंड एक्सपोर्ट इंडिया लिमिटेड, वजीरपुर स्थित टू ब्रदर्स होल्डिंग लिमिटेड, सिंधिया हाउस स्थित स्वैंक सर्विसेज प्राइïवेट लिमिटेड, अलकनंदा स्थित प्रॉक्सिस कंसल्टिंग एंड इनफार्मेशन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड और मस्जिद मोड स्थित क्रेडिबल माइक्रोफाइनेंस लिमिटेड का लाइसेंस निरस्त किया गया है।
विज्ञापन


क्रेडिबल माइक्रोफाइनेंस पहले क्रेडिबल सिक्योरिटीज एंड फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड के नाम से काम करती थी।रिजर्व बैंक ने इन सभी कंपनियों का पंजीकरण 30 अप्रैल 2014 से लेकर 16 जून 2014 के बीच किया है। ऐसे में इन कंपनियों के पास अब किसी तरह के गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनी के रुप में लेन-देन का अधिकार नहीं होगा। गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियां प्रमुख रुप से वाहनों के फाइनेंस का काम करती है। इसके अलावा कंपनियां पर्सनल लोन का भी कारोबार प्रमुख रुप से करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed