फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   RBI beware of bogus app

RBI का नहीं है ये फर्जी एप, इसके बारे में जानें और बचें

Wed, 15 Apr 2015 12:48 PM IST
Updated Wed, 15 Apr 2015 12:48 PM IST
विज्ञापन
RBI  beware of bogus app

जनता को आगाह करते हुए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने शनिवार को उसके नाम से बैंक खातों की जानकारी लेने वाले फर्जी मोबाइल एप से सतर्क रहने को कहा है। आरबीआई का कहना है कि उसने ऐसा कोई एप तैयार नहीं किया है और इसका इस्तेमाल लोग अपनी जिम्मेदारी पर करेंगे।

विज्ञापन


आरबीआई ने एक बयान में कहा है कि उसे जानकारी मिली है कि व्हाट्सएप पर इन दिनों बैंक अकाउंट में बैलेंस की जानकारी की सुविधा देने वाले एक एप का संदेश लोगों को मिल रहा है।

आरबीआई ने कहा, नहीं बनाया कोई एप

RBI  beware of bogus app

इस पर आरबीआई का लोगो और ‘ऑल बैंक बैलेंस इंक्वायरी एनओ’ शीर्षक है, जिसके तहत कई बैंकों के नाम और उनके सामने मोबाइल या कॉल सेंटर के नंबर दिए गए हैं।

आरबीआई ने बयान में कहा है कि उसने ऐसा कोई भी एप नहीं बनाया है और आम लोगों को सलाह दी जाती है कि यदि वे इस एप का इस्तेमाल भी करें तो ऐसा वे अपनी जिम्मेदारी पर करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed