एक रुपये की आरबीआई के पास नहीं है कोई जानकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत मांगी गई के सूचना के जवाब से यह स्पष्ट हुआ है कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के पास एक रुपये और दूसरे मूल्य वाले करेंसी नोट के विभिन्न टाइटल को लेकर कोई स्पष्ट दिशानिर्देश नहीं है।
एक रुपये के नोट पर ‘भारत सरकार’ का टाइटल होता है जबकि दूसरे करेंसी नोटों पर ‘केंद्र सरकार द्वारा गारंटी’ का टाइटल होता है।
आरटीआई के तहत मांगी जानकारी
आरटीआई कार्यकर्ता मनोरंजन राय ने हाल ही में इस संदर्भ में आरबीआई से आरटीआई के जरिये एक रुपये और दूसरे नोटों पर छापे जाने वाले दो भिन्न टाइटल के संदर्भ में गजट की प्रति या दूसरे किसी कानूनी दस्तावेज के प्रति की मांग की थी।
अपने जवाब में आरबीआई केंद्रीय जन सूचना अधिकारी उमा शंकर ने कहा, ‘मांगी गई जानकारी हमारे पास नहीं है।’ मालूम हो कि एक रुपये के नोट पर वित्त सचिव का हस्ताक्षर होता है जबकि बाकी नोटों पर आरबीआई के गवर्नर का हस्ताक्षर होता है।