फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   RBI asks banks to stop Rs 1,000 notes

1000 रूपए के नोटों में मिली गड़बड़ी

Thu, 21 Jan 2016 07:20 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 21 Jan 2016 07:20 PM IST
विज्ञापन
RBI asks banks to stop Rs 1,000 notes

भारतीय रिजर्व बैंक ने मुंबई क्षेत्र के सभी बैंकों को निर्देश दिए हैं कि वह ग्राहकों को 1000 के नोट देना बंद कर दें। आरबीआई ने कहा है कि अगर बैंकों के स्टॉक में एक हजार वाले नोट हैं तब भी वे अपने ग्राहकों को दूसरे नोट ही दें।

विज्ञापन


1000 के नोटों के चलन पर पाबंदी लगाने को लेकर आरबीआई ने कहा कि उसे लोगों से शिकायतें मिली हैं कि 1000 की नोटें बिना सुरक्षा तार के ही चलाई जा रही हैं। हालांकि आरबीआई ने यह भी कहा है कि ये नोटें करेंसी नोट प्रेस (नासिक) में छापी गई थीं और इनमें सुरक्षा तार नहीं लगाया गया था।
विज्ञापन


आरबीआई के प्रवक्ता ने बताया है कि नोट छपने वाला कागज सिक्यूरिटी पेपर मिल (होशंगाबाद) ने सप्लाई किया था जिसमें सिक्यूरिटी तार नहीं था।

ग्राहकों से वापस लिए जाएंगे नोट

RBI asks banks to stop Rs 1,000 notes

आरबीआई के प्रवक्ता ने बताया है कि सभी बैंकों को निर्देश दिए गए हैं कि बिना सुरक्षा तार वाले एक हजार के नोट ग्राहकों को न दिए जाएं और अगर किसी के पास ऐसी नोटें पहुंच चुकी हैं तो उन्हें वापस लेकर बदले में दूसरी नोटें दी जाएं।

उन्होंने ने कहा कि अगर कोई एक हजार की असली नोटें लेकर भी बैंक आता है तो भी उसे बदले में दूसरी नोटें दे दी जाएंगी।

प्रवक्ता ने यह भी बताया है कि इस मामले को लेकर सरकार को सूचना दे दी गई है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी नोटें जिनमें सुरक्षा तार नहीं हैं अभी करीब 500 की संख्या में ही सर्कुलेट हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed