{"_id":"26d85fd68006ddddd34078b04d1967ee","slug":"raymond-launches-online-store-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेमंड ने लांच किया ऑनलाइन स्टोर","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
रेमंड ने लांच किया ऑनलाइन स्टोर
एजेंसी
Updated Tue, 07 Oct 2014 08:48 AM IST
विज्ञापन
रेमंड ने रविवार को अपना ऑनलाइन स्टोर रेमंडनेक्स्टडॉटकॉम लांच किया है। यह स्टोर एक साझा ई-कॉमर्स प्लेटफार्म के तहत रेमंड के सभी उत्पादों को जोड़ता है।
विज्ञापन
कंपनी का कहना है कि ई-कॉमर्स स्पेस में उतरना अपने उत्पादों की उपलब्धता और दृश्यता बढ़ाने की दिशा में एक कदम है। रेमंड लिमिटेड हेड (ई-कॉमर्स) विजय बसरूर ने एक बयान में कहा है कि इंडस्ट्री के आकलन के मुताबिक 2020 तक ई टेलिंग का बाजार 32 अरब डॉलर तक पहुंच जाएग।
विज्ञापन
ऐसे में रेमंड के लिए इस सेगमेंट में कारोबारी संभावनाओं का दोहन करना सही कदम है। बसरूर ने आगे कहा कि मौजूदा समय में रिटेल में ई-टेलिंग का योगदान काफी कम है, लेकिन देश में नेट यूजर्स की बढ़ती संख्या के साथ यह तेजी से वैकल्पिक कारोबारी चैनल के रूप में उभर रहा है।
विज्ञापन
कंपनी का कहना है कि उसने वेयरहाउस में भी निवेश किया है और कंपनी न्यूनतम निवेश के साथ पूरे देश में उपभोक्ताओं को सेवाएं मुहैया कराने की क्षमता रखती है।