{"_id":"05dc7b74872a12613afe8502b130e0a9","slug":"rate-gold-bullian-market","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोना फिर 29 हजार से नीचे आया ","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
सोना फिर 29 हजार से नीचे आया
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Thu, 01 Aug 2013 09:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में गिरावट और स्थानीय स्तर पर थोक कारोबारियों की बिकवाली से घरेलू सराफा बाजार में सोना के भाव 475 रुपये घटकर 29 हजार से नीचे 28,725 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गए।
विज्ञापन
इस गिरावट के साथ ही सोना अपने चार माह के शिखर से नीचे आ गया। चांदी के दाम 640 रुपये उतरकर 41,620 रुपये प्रति किलो दर्ज किए गए। सोने की आठ ग्रामी गिन्नी 24,400 रुपये प्रति पर स्थिर रही।
विज्ञापन
चांदी सिक्कों के भाव 1,000 रुपये गिरकर लिवाली 80,000 और बिकवाली 81,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर आ गए।
कारोबारियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने और चांदी दोनों की कीमतों में नरमी का रुख रहा। इस बीच, घरेलू बाजारों में स्टाकिस्टों ने बिकवाली का रुख अख्तियार किया। इसके चलते भाव में गिरावट रही।
विज्ञापन
न्यूयार्क में सोने के भाव 3.50 डॉलर गिरकर 1,323.20 डॉलर प्रति औंस पर आ गए। वहीं, चांदी 0.41 फीसदी नीचे 19.81 डॉलर प्रति औंस पर रही।