{"_id":"b2d3e26da68f9d44ec2825b742f623c2","slug":"ratan-tata-takes-ride-of-ola-cabs-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओला कैब पर मेहरबान हुए रतन टाटा, लगाएंगे पैसा","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
ओला कैब पर मेहरबान हुए रतन टाटा, लगाएंगे पैसा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 07 Jul 2015 02:48 PM IST
विज्ञापन
टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा ने निवेश की स्पीड बढ़ाते अब ओला कैब की सवारी चुनी है। उन्होंने अब ऑनलाइन टैक्सी बुलाने की सेवा दे रही फर्म ओला में हिस्सेदारी खरीदी है।
विज्ञापन
ओला ने हालांकि यह खुलासा नहीं किया है कि टाटा ने कंपनी में कितना निवेश किया है। कंपनी ने कहा कि टाटा ने अपनी निजी क्षमता में निवेश किया है।
टाटा इससे पूर्व पिछले दो सालों में करीब 10 नई कंपनियों में निवेश कर उनके भविष्य को उज्जवल बता चुके हैं। जिनमें स्नैपडील, पेटीएम, अरबन लैडर और चीन की हैंडसेट विनिर्माता श्याओमी जैसी कंपनियां शामिल हैं।
विज्ञापन