{"_id":"4fec2ce4-8297-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"ratan-tata-meet-ajit-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजीत सिंह से मिले रतन टाटा","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
अजीत सिंह से मिले रतन टाटा
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2013 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाटा संस के चेयरमैन इमेरिट्स रतन टाटा ने शुक्रवार को विमानन मंत्री अजीत सिंह से मुलाकात की। इससे यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि रतन टाटा ने विमानन मंत्री से एयर एशिया के मुद्दे पर बातचीत की है। एयर एशिया ने सरकार से देश में विमानन सेवा शुरू करने की अनुमति मांगी है। एयर एशिया टाटा समूह और एक अन्य भारतीय निवेश के साथ साझा उपक्रम के तहत देश में बजट एयरलाइन सेवा शुरू करने वाली है।
विज्ञापन
रतन टाटा की विमानन मंत्री से हुई मुलाकात के बारे में आधिकारिक तौर पर इस तरह की कोई जानकारी सामने नहीं आई है कि उन्होंने विमानन मंत्री से एयर एशिया के मुद्दे पर बातचीत की है। लेकिन यह माना जा रहा है कि चर्चा के दौरान इस मसले पर बातचीत होना स्वाभाविक है। मलयेशिया की बजट एयरलाइन एयर एशिया के सीईओ टॉनी फर्नांडिस ने कहा है कि नई एयरलाइन साल के अंत तक 3-4 एयरबस के साथ शुरू हो सकती है। शुरुआती दौर में कंपनी इस पर 3-5 करोड़ डॉलर का निवेश करेगी।
विज्ञापन
एयर एशिया की निवेशक इकाई एयर एशिया इनवेस्टमेंट लिमिटेड (एएआईएल) ने पहले से ही विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड से एक विमानन कंपनी में 49 फीसदी की हिस्सेदारी खरीदने की अनुमति मांगी है। एयर एशिया व टाटा समूह के अलावा इस नई बजट विमानन कंपनी में टेलीस्ट्रा ट्रेडप्लेस के अरुण भाटिया भी निवेशक हैं।
विज्ञापन