{"_id":"b186ddfc-753e-11e2-979c-d4ae52bc57c2","slug":"ratan-tata-may-join-goc","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीओसी में शामिल हो सकते हैं रतन टाटा","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
जीओसी में शामिल हो सकते हैं रतन टाटा
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2013 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाटा समूह के अध्यक्ष पद से रिटायर होने के करीब दो माह बाद रतन टाटा ग्लोबल दिग्गजों के साथ हाथ मिलाते हुए ग्लोबल ओशियन कमीशन (जीओसी) में शामिल हो सकते हैं। रतन के साथ-साथ कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री पॉल मार्टिन और विश्व व्यापार संगठन (डब्लूटीओ) के महानिदेशक पास्कल लेमी भी जीओसी के सदस्य होंगे। दुनिया भर की अनेक दिग्गज हस्तियों को शामिल करते हुए महासागरों के संरक्षण और उत्पादकतापूर्ण इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए जीओसी का गठन किया जा रहा है। एजेंसी
विज्ञापन
यह एक स्वतंत्र निकाय के रूप में काम करेगा। यह संगठन 2013-14 में ‘हाई सीज’ के नाम से जानी जाने वाली जलराशि पर नजर रखेगी, जिसके भविष्य को लेकर कई तरह के खतरे जताए जा रहे हैं। करीब आधी धरती पर फैली इस विशाल जलराशि पर किसी भी देश का अधिकार नहीं है।
विज्ञापन
इसके बावजूद यह मछलियों के अंधाधुध शिकार, कई समुद्री जीवों की प्रजातियों के विलुप्त होने और मौसम व पर्यावरण संबंधी बदलावों की मार के चलते इसका भविष्य खतरे में पड़ता जा रहा है। करीब दो साल तक के अध्ययन व समीक्षा के बाद जीओसी अपनी रिपोर्ट 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा हाई सीज की जैव विविधता के संरक्षण पर परिचर्चा शुरू किए जाने से ठीक पहले जारी करेगा।
विज्ञापन