फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Ratan Tata invested in car dekho dot com

रतन टाटा ने किया कार देखो डॉट कॉम में निवेश

Mon, 09 Feb 2015 09:36 PM IST
नई दिल्ली/ ब्यूरो
नई दिल्ली/ ब्यूरो Updated Mon, 09 Feb 2015 09:36 PM IST
विज्ञापन
Ratan Tata invested in car dekho dot com

टाटा समूह के मानद चेयरमैन रतन टाटा ने ऑनलाइन ऑटो क्लासीफाइड सेवा प्रदाता कार देखो डॉट कॉम में निवेश किया है। टाटा ने देश में डिजिटल कारोबार के तेजी से बढ़ते बाजार को देखते हुए यह निवेश किया है। टाटा द्वारा यह किसी ई-कॉमर्स कंपनी में किया गया चौथा निवेश है। पिछले साल उन्होंने ई-रिटेल स्टोर स्नैपडील, ऑनलाइन फर्नीचर स्टोर अर्बन लेडर और ज्वेलरी स्टोर ब्लू स्टोन में निवेश किया था।

विज्ञापन


कार देखो डॉट काम ने एक बयान जारी कर रतन टाटा की ओर से निवेश किए जाने की जानकारी दी है। हालांकि उसने निवेश की राशि के बारे में नहीं बताया। कंपनी ने बताया कि रतन टाटा ने कंपनी को जरूरत पड़ने पर अपनी सलाह और मार्ग दर्शन देने का आश्वासन दिया है। कंपनी ने कहा कि यह हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि रतन टाटा भारतीय उद्योग जगत की एक बहुत ही सम्मानित हस्ती हैं।
विज्ञापन


उन्होंने पहली बार किसी ऑटो पोर्टल में व्यक्तिगत स्तर पर निवेश किया है। गौरतलब है कि कार देखो डॉट कॉम में रतन टाटा की ओर से यह निवेश हाल ही में हांगकांग की निवेशक कंपनी सीरीज बी फंडिंग द्वारा 5 करोड़ डॉलर के निवेश के बाद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed