'अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं रतन टाटा'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल में औद्योगीकरण की कमी संबंधी रतन टाटा के बयान पर प्रतिक्रिया जताते हुए राज्य के वित्त मंत्री अमित मित्रा ने कहा कि लगता है कि टाटा किसी विभ्रम का शिकार हैं। इसी के चलते वह ऐसी टिप्पणियां कर रहे हैं।
सीआईआई के एक कार्यक्रम के बाद टाटा के बयान के संबंध में किए गए एक सवाल के जवाब में मित्रा ने कहा कि रतन टाटा बूढ़े हो रहे हैं और वह विभ्रम का शिकार हैं। पता नहीं क्या वजह है कि बंगाल में जो कुछ हो रहा है, उसे टाटा देख-समझ नहीं पा रहे हैं।
टीसीएस ने दी 20,000 नौकरियां
मित्रा ने कहा कि लगता है कि टाटा समूह की अपनी कंपनियां ही टाटा को अद्यतन जानकारी नहीं भेज रही हैं। टाटा समूह की सॉफ्टवेयर कंपनी टीसीएस राज्य में करीब 20 हजार रोजगार के अवसर उपलब्ध करा रही है। समूह की एक अन्य कंपनी टाटा मेटालिक्स ने भी राज्य में चल रही अपनी इकाई के विस्तार के लिए सरकार को आवेदन भेजा है।