{"_id":"7db9940db69fd700e12aeea08de1ee63","slug":"ranbaxy-to-launch-generic-valsartan-tablets-in-us","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेनबैक्सी को अमेरिका में डायोवैन दवा बेचने की मंजूरी","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
रेनबैक्सी को अमेरिका में डायोवैन दवा बेचने की मंजूरी
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Sat, 28 Jun 2014 08:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फार्मा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी रेनबैक्सी लेबोरेट्रीज को अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (यूएस एफडीए) ने इसी क्षेत्र की कंपनी नोवार्टिस की उच्च रक्तचाप रोधी दवा डायोवैन के जेनेरिक संस्करण को अमेरिकी बाजार में बेचने की मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
कंपनी ने कहा है कि उसे बिक्री का यह अधिकार छह महीने के लिए प्राप्त हुआ है। इस दवा को बाजार में पेश करने का मामला सितंबर 2012 से ही लंबित पड़ा हुआ था।
विज्ञापन
यूएसएफडीए की तरफ से बिक्री की अनुमति मिलने से लंबे से समय से वित्त्तीय समस्या से जूझ ही रेनबेक्सी की आय में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। कंपनी को अगले छह महीनों में इससे 20 करोड डॉलर की आय प्राप्त होने की उम्मीद है।
विज्ञापन