{"_id":"3ba2f736-3580-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"ranbaxy-recalls-atorvastatin-from-us-market","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैनबैक्सी ने वापस ली कोलेस्ट्रॉल की दवा","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
रैनबैक्सी ने वापस ली कोलेस्ट्रॉल की दवा
मुंबई/एजेंसी
Updated Sat, 24 Nov 2012 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दवाएं बनाने वाली देश की दिग्गज कंपनी रैनबैक्सी ने कॉलेस्ट्रॉल घटाने वाली अपनी दवा एटरवास्टेटिन को अमेरिकी बाजार से वापस ले लिया है। लिपिटॉर की जेनरिक दवा के रूप में प्रचलित एटरवास्टेटिन ने अमेरिका में साल की पहली छमाही के दौरान कंपनी की आमदनी बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन
इस खबर से शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान कंपनी के शेयरों में दो फीसदी तक की गिरावट देखने को मिली। बाजार से दवा वापस लेने का कदम कुछ शिकायतें सामने आने के बाद लिया गया है। इसके साथ ही कंपनी ने अपने स्तर से दो सप्ताह के भीतर इस सोरे मामले की जांच कराने की बात भी कही है।
विज्ञापन
दवा वापसी के इस कदम से कुछ समय तक अमेरिकी बाजार में एटरवास्टेटिन की आपूर्ति बंद रहेगी। हालांकि कंपनी ने इसे एक अस्थाई कदम बताते हुए आगे चलकर आपूर्ति बहाल करने की बात कही है। गौरतलब है कि पिछले साल अमेरिकी कंपनी फाइजर का पेटेंट खत्म होने के बाद रैनबैक्सी ने लिपिटॉर की जेनरिक दवा को बाजार में पेश करने का अधिकार हासिल किया था।
विज्ञापन
मई 2012 तक छह माह की अवधि के लिए रैनबैक्सी ने अमेरिकी दवा कंपनी वॉटसन फार्मास्यूटिकल्स के साथ मिलकर एक्सक्लूसिव विक्रेता के रूप में एटरवास्टेटिन को अमेरिकी बाजार में बेचा और इसकी बिक्री 60 करोड़ डॉलर के आसपास रही।