{"_id":"2adc658e-6912-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"rajiv-gandhi-equity-scheme-will-launch-on-february-9","type":"story","status":"publish","title_hn":"9 फरवरी को लांच होगी राजीव गांधी इक्विटी स्कीम ","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
9 फरवरी को लांच होगी राजीव गांधी इक्विटी स्कीम
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Mon, 28 Jan 2013 11:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टॉक मार्केट निवेशकों को लुभाने के उद्देश्य से वित्त मंत्री पी चिदंबरम अगले महीने 9 फरवरी को मुंबई में बहुप्रतिक्षित राजीव गांधी इक्विटी बचत योजना (आरजीईएसएस) को लांच करेंगे। सूत्रों ने बताया कि चिदंबरम अगले महीने इस योजना की औपचारिक शुरुआत के लिए मुंबई जाएंगे।
विज्ञापन
पहली बार स्टॉक मार्केट में निवेश करने वालों को टैक्स भुगतान में छूट देने के उद्देश्य से इस योजना की घोषणा पिछले साल के बजट में की गई थी। इस योजना के तहत 10 लाख रुपये से कम आय वाले व्यक्ति को स्टॉक मार्केट में 50 हजार रुपये का निवेश करने पर टैक्स भुगतान में अतिरिक्त लाभ मिलेंगे।
विज्ञापन
भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) की अधिसूचना के मुताबिक इस योजना के तहत निवेश पर एक साल का लॉक-इन-पीरियड रहेगा।