{"_id":"4b4b2d8a-2ff8-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"rajat-gupta-should-pay-usd-15-mn-penalty-sec","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजत गुप्ता ने सजा के खिलाफ दायर की अपील","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
रजत गुप्ता ने सजा के खिलाफ दायर की अपील
न्यूयार्क/एजेंसी
Updated Fri, 16 Nov 2012 07:47 PM IST
विज्ञापन
गोल्डमैन सॉक्स के भारतीय मूल के पूर्व निदेशक रजत गुप्ता ने इनसाइडर ट्रेडिंग के मामले में अमेरिकी कोर्ट द्वारा पिछले दिनों उन्हें सुनाई गई दो साल के कारावास की सजा के खिलाफ अपील दायर की है। 63 वर्षीय गुप्ता ने अमेरिका के अपीलीय न्यायालय में अपने मामले की फिर से सुनवाई करते हुए साजिश और सिक्यूरिटी फ्रॉड के मामलों को हटाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
कोर्ट में गुप्ता की अपील दाखिल करने वाले उनके वकील गैरी नेफ्टालिस ने बताया कि गुप्ता की अपील उन्हें दी गई सजा के बारे में है। दूसरी ओर अमेरिकी सरकार ने कोर्ट से आग्रह किया है कि गुप्ता पर साबित हुए आरोपों के लिए 1.5 करोड़ डॉलर की अधिकतम पेनॉल्टी लगाई जाए। गौरतलब है कि हाल ही में अमेरिकी सरकार की ओर से की गई व्यापक जांच के बाद मैककिंसे के प्रमुख रजत गुप्ता को न्यायालय द्वारा इनसाइडर ट्रेडिंग के आरोप में सजा सुनाई गई थी।
विज्ञापन