फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   rajat gupta seeks new trial reversal of conviction

रजत गुप्ता की नए सिरे से सुनवाई की अपील

Wed, 23 Jan 2013 07:59 PM IST
न्यूयार्क/एजेंसी
न्यूयार्क/एजेंसी Updated Wed, 23 Jan 2013 07:59 PM IST
विज्ञापन
rajat gupta seeks new trial reversal of conviction

भारतीय मूल के गोल्डमैन सॉक्स के पूर्व निदेशक रजत गुप्ता ने एक अमेरिकी अदालत से इनसाइडर ट्रेडिंग में दोषी करार दिए जाने के फैसले को पलटने के लिए नए सिरे से सुनवाई की गुजारिश की है। गुप्ता ने कहा है कि जिला अदालत ने साक्ष्य संबंधी गंभीर गलती की है।

विज्ञापन


गुप्ता के वकील सेठ वैक्समैन ने अपीलीय अदालत में 72 पेज की याचिका में दलील दी है कि उनके मुवक्किल को नए सिरे से सुनवाई का अधिकार है, जिसमें अविश्वसनीय बयानों को बाहर निकाल दिया जाए और न्यायाधीशों की पीठ गुप्ता के बचाव पक्ष को पूरी तरह सुने।
विज्ञापन


गुप्ता को गोल्डमैन सॉक्स से जुड़ी निदेशक मंडल की गोपनीय सूचनाएं अपने मित्र और व्यावसायिक सहयोगी गैलियन हेज फंड के संस्थापक राज राजारत्नम को देने का दोषी पाया गया था। राजारत्नम फिलहाल अमेरिका के इनसाइडर ट्रेडिंग से जुड़े अब तक के सबसे बड़े मामले में 11 साल की सजा काट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed