फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   rajaratnam agreed to pay million dollars

राजरत्नम 14.5 लाख डॉलर के भुगतान पर सहमत

Fri, 28 Dec 2012 11:13 PM IST
न्यूयार्क/एजेंसी
न्यूयार्क/एजेंसी Updated Fri, 28 Dec 2012 11:13 PM IST
विज्ञापन
rajaratnam agreed to pay million dollars

जेल में बंद हेज फंड संस्थापक राज राजरत्नम अमेरिका नियामक एसईसी द्वारा उनके और गोल्डमैन सॉक्स के पूर्व निदेशक रजत गुप्ता के खिलाफ दायर मुकदमे के निपटान के लिए 14.5 लाख डॉलर के भुगतान पर सहमत हो गया है। गैलेन समूह के श्रीलंका मूल के सह संस्थापक राजरत्नम ने कोर्ट के फैसले के खिलाफ अपील नहीं करने पर सहमति जता दी है। अमेरिकी जिला जज जेड रेकॉफ ने बृहस्पतिवार को राजरत्नम और रजत गुप्ता के खिलाफ सिक्यूरिटी एंड एक्सचेंज कमीशन (एसईसी) के मुकदमे में अंतिम निर्णय को मंजूरी दे दी। राजरत्नम को 11 साल जेल की सजा हुई है।

विज्ञापन


पिछले माह राजरत्नम ने इस समझौते पर दस्तखत कर दिए हैं। समझौते के तहत, राजरत्नम को कुल 14.5 लाख डॉलर का भुगतान करना होगा। राजरत्नम को 90 दिन के अंदर भुगतान करने का आदेश दिया गया है। कोर्ट के अंतिम निर्णय के मुताबिक राजरत्नम को इनसाइडर ट्रेडिंग के चलते हुई मुनाफे की हिस्सेदारी छोड़नी होगी। साथ ही इस राशि पर प्री-जजमेंट ब्याज भी चुकाना होगा। रजत गुप्ता के खिलाफ एसईसी का दावा अभी लंबित है।
विज्ञापन


मालूम हो कि अमेरिकी नियामक एसईसी ने अक्तूबर 2011 में मुकदमा दायर किया था, जिसमें रजत गुप्ता पर गोल्डमैन बोर्ड के सदस्य के रूप में प्राप्त गोपनीय जानकारियां हेज फंड कारोबारी राज राजरत्नम को देने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed