फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Rajan warns of abrupt reversal of global low interest rates

वैश्विक स्तर पर कम ब्याज दरों की वापसी नुकसानदेह

Fri, 12 Sep 2014 09:17 AM IST
एजेंसी
एजेंसी Updated Fri, 12 Sep 2014 09:17 AM IST
विज्ञापन
 Rajan warns of abrupt reversal of global low interest rates
रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन का कहना है कि वैश्विक स्तर पर कम ब्याज दरों के दौर की वापसी से बड़े पैमाने पर नुकसान हो सकता है और ऐसा बेहद सावधानी से किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


2008 में वैश्विक मंदी का अंदाजा लगाने वाले राजन इस बात से भी चिंतित हैं कि लंबे समय तक पूंजी की कीमत से छेड़छाड़ निवेश के फैसले और अर्थव्यव्स्था की प्रकृति को विकृत कर देता है।
विज्ञापन


राजन ने टाइम मैगजीन को बताया कि मैं इस मामले में अमेरिका के फेडरल रिजर्व के अधिकारियों के साथ हूं। फेडरल रिजर्व बैंक के अधिकारियों का भी कहना है कि कम ब्याज दरों को एक बार में वापस लाने के बजाए इसे सावधानी से वापस लाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनसे पूछा गया था कि क्या कम ब्याज दरों के दौर की वापसी महंगी पड़ सकती है। यह पूछे जाने पर क्या लंबे समय तक कम ब्याज दरों के दौर का मतलब संकट है, राजन ने कहा कि मेरा मानना है कि मौद्रिक नीति कुछ हद तक काम कर सकती है और एक निश्चित बिंदु के बाद यह अच्छा करने के बजाए ज्यादा नुकसान करती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed