फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Railways will now give the passengers a wake up alarm call and destination alert call

अब स्टेशन आने से पहले आपको खुद जगाएगा रेलवे

Thu, 09 Apr 2015 01:11 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 09 Apr 2015 01:11 PM IST
विज्ञापन
Railways will now give the passengers a wake up alarm call and destination alert call

ट्रेन में यात्रा के दौरान यात्री अब निश्चिंत होकर सो सकते हैं। उन्हें अपने गंतव्य स्टेशन के पार कर जाने की आशंका नहीं सताएगी क्योंकि रेलवे खुद उन्हें उठाएगा। रेलवे ने ऐसी सेवा शुरू की है जिसके तहत गंतव्य स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने से आधा घंटा पहले यात्रियों को उनके मोबाइल पर ‘वेक-अप कॉल’ आएगा।

विज्ञापन


इसी तरह ‘ट्रेन डेस्टिनेशन अलार्म कॉल’ सेवा भी शुरू की गई है, जिसके तहत स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने से 30 मिनट पहले इंतजार कर रहे यात्रियों को अलर्ट कॉल जाएगा।
विज्ञापन


आईआरसीटी और भारत बीपीओ की ओर से संयुक्त रूप से शुरू की गई यह सेवा रेलवे पूछताछ नंबर 139 पर उपलब्ध है।

कैसे मिलेगी 'डेस्टिनेशन अलार्म' की सुविधा?

Railways will now give the passengers a wake up alarm call and destination alert call

इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए रेलवे प्रवक्ता नीरज शर्मा ने कहा कि है कि 'डेस्टिनेशन अलर्ट' के तहत यात्री को उसके गंतव्य स्‍थान पहुंचने से आधे घंटे पहले कॉल की जाएगी।

जबकि 'वेकअप अलार्म' के तहत यात्री उसके मनपसंद स्टेशन के लिए वेकअप काल के लिए अलार्म सेट करने की सुविधा होगी। इसके अलावा यात्री को 'डेस्टिनेशन अलर्ट' सेट करने के लिए तीन विकल्प भी मौजूद होंगे। ये विकल्प हैं 139 पर सीधे कॉल करके, 139 आईवीआर्र सिस्टम के तहत और तीसरा विकल्प होगा 139 पर एसएमएस करके।

गौरतलब है कि यात्री इन्हीं विकल्पों पर 'वेकअप अलार्म' भी चुन सकता है। यात्री को अपने विकल्प चुनने से पहले गंतव्य स्टेशन का एसटीडी कोड और अपनी टिकट का पीएनआर नंबर मौजूद होना जरूरी होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed