फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   railways to launch 100 trains

रेल बजट में हो सकती है 100 नई ट्रेनों की घोषणा

Thu, 21 Feb 2013 08:38 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Thu, 21 Feb 2013 08:38 PM IST
विज्ञापन
railways to launch 100 trains

विभिन्न राज्यों से आ रही मांगों को पूरा करने के लिए रेलवे 26 फरवरी को आने वाले रेल बजट 2013-14 में 100 नई ट्रेनें शुरू करने की घोषणा करने की योजना बना रहा है इनमें एसी डबल डेकर, नई पैसेंजर सेवा और सेवाओं के विस्तार वाली ट्रेनें होंगी।

विज्ञापन


रेल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस रेल बजट में 600 एलएचबी कोचों समेत 4200 नए कोचों के निर्माण की घोषणा की जा सकती है। इसमें 20 एलएनजी इंजनों समेत 670 नए रेल इंजनों के निर्माण का प्रावधान किया जाएगा। इसके अलावा करीब 16 हजार नए मालगाड़ी डिब्बों को तैयार करने की योजना बजट में शामिल की जाएगी। इस रेल बजट में यात्रियों को ज्यादा सुविधाएं उपलब्ध कराने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
विज्ञापन


नई ट्रेनें चलाने की उत्तरपूर्व समेत कई क्षेत्रों व विभिन्न राज्यों की मांगों को पूरा करने की कोशिश की जाएगी। कुछ एक्सप्रेस ट्रेनों की सेवाओं का विस्तार किया जाएगा व जन प्रतिनिधियों की मांग को ध्यान में रख कुछ लोकप्रिय ट्रेनों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। इस बजट में करीब 100 नई ट्रेनों की घोषणा की जा सकती है। रेलवे ने पिछले साल पैसेंजर सेवा सहित 175 नई ट्रेनों को चलाने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेल मंत्री पवन कुमार बंसल इस बजट में ट्रेनों व स्टेशनों पर साफ-सफाई बढ़ाने, गुणवत्ता सुधारने, आग से बचाव के प्रबंधों को उन्नत करने व विकलांगों के लिए कुछ नई सुविधाओं की घोषणा कर सकते हैं। वे नेत्रहीन यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन के अंदर ब्रेल स्टीकर उपलब्ध कराने की भी घोषणा कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed