फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   railway ticket booking rules changed

आज से बदल जाएंगे रेलवे टिकट बुकिंग के नियम

Mon, 15 Feb 2016 04:42 AM IST
Updated Mon, 15 Feb 2016 04:42 AM IST
विज्ञापन
railway ticket booking rules changed

भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) सोमवार 15 फरवरी से एक नई व्यवस्था लागू करने जा रहा है। इसके तहत कोई भी व्यक्ति अपनी आईडी से महीने में केवल छह बार ही ई-टिकट बुक करा सकेंगे। अभी तक किसी भी पर्सनल आईडी से माह भर में दस बार ई-टिकट की बुकिंग कराई जा सकती थी।

विज्ञापन


बता दें कि टिकटों की कालाबाजारी की शिकायत बढ़ने पर ही आईआरसीटीसी व्यवस्था में बदलाव कर रहा है। इसके अलावा ई-टिकट के जरिये टिकट बुक कराने के बाद भी यात्री अपने बोर्डिंग स्टेशन को अब 15 फरवरी से बदल सकेंगे।
विज्ञापन


अभी तक यह सुविधा सिर्फ रेलवे काउंटर पर जाने से ही यात्रियों को मिलती थी, लेकिन नई व्यवस्था के तहत यह लाभ अब ई-टिकट लेने वाले यात्री घर बैठे ले सकते हैं। इसके तहत ट्रेन रवाना होने से 24 घंटे पहले यात्री अपने बोर्डिंग स्टेशन में बदलाव कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईआरसीटीसी भेज रहा यूजर्स को मैसेज

railway ticket booking rules changed

यह सुविधा ई-टिकट पर दर्ज स्टेशन से आगे वाले स्टेशनों पर ही मिलेगी, यानी अगर किसी यात्री का रिजर्वेशन इलाहाबाद से मुंबई का है तो वह इलाहाबाद के आगे मानिकपुर, सतना, कटनी आदि स्टेशनों से अपनी बोर्डिंग करवा सकते हैं।

इसके पूर्व ई-टिकट लेने वाले यात्रियों को रेलवे काउंटर पर टिकट लेकर और आईडी दिखाने के बाद ही इस सुविधा का लाभ मिलता था। इस सुविधा का लाभ लेने के लिए आईआरसीटीसी ने यूजर्स को मैसेज भी भेजने शुरू कर दिए हैं।

तत्काल का नियम भी बदला

railway ticket booking rules changed

नियमों में बदलाव से आईआरसीटीसी से तत्काल बुकिंग आठ बजे से 12 तक नहीं की जा सकेगी। सभी प्रकार के एजेंट को सामान्य बुकिंग के लिए बुकिंग आफिस खुलने के तीस मिनट पहले यानी आठ बजे से साढ़े आठ बजे तक और एसी और गैर एसी श्रेणी में तत्काल बुकिंग के लिए क्रमश: दस बजे तक और 11 बजे से साढ़े ग्यारह बजे तक बुकिंग नहीं कर पाएंगे।

आठ बजे से 12 बजे के बीच रिटर्न आनवर्ड यात्रा को छोड़कर एक उपयोगकर्ता लॉगिन टाइम में केवल एक बुकिंग कर सकता है। हालांकि मौजूदा प्रणाली में एक दिन में दस से 12 बजे की अवधि के दौरान दो ओपनिंग तत्काल टिकट की बुकिंग सीमा का अनुपालन करने के मामले में जारी रहेगा।

यह प्रणाली एक दिन में आठ से दस बजे की अवधि के दौरान दो ओपनिंग एडवांस रिजर्वेशन (एआरपी) पर भी लागू होगी। इसके अलावा सुबह आठ बजे से दस बजे तक एक दिन में केवल दो टिकट प्रति उपयोगकर्ता एआरपी बुकिंग कराने की अनुमति होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed